Breaking
29 Oct 2026, Thu

“कल देशभर में मनाई जाएगी शबे मेराज, जाने शबे मेराज की रात की इबादत”

दिल्ली:(जीशान मलिक) शुक्रवार को देशभर में मनाई जाएगी शबे मेराज।आपको बता दे कि अक्सर लोगों के मन में रहता है कि शबे मेराज की रात को इबादत कैसे की जाती है।क्या क्या पढ़ा जाता है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल पैदा होता रहता है।तो ये न्यूज आज उन लोगों के लिए है।आए शुरू करते हैं शबे मेराज की रात की इबादत।

सबसे पहले 2 रकात तहतलवुज़ू की नमाज़ पढ़े। फिर उसके बाद 2 रकअत शुकराना पढ़े। 2 रकअत सलातुत तौबा पढ़े। और फिर इसके बाद 4 रकअत सलातुत तस्बीह नमाज पढ़े।

2 रकअत सलतुल हाजत की पढ़े। फिर इसके बाद (44) बार नादे अली भी पढ़े।1000 बार दरूद ए पाक पढ़े।21 बार सुरह दुहा पढ़े।अपनी जिंदगी की क़ज़ा नमाज़ों को अदा करे।

 “कुछ ना कुछ सदका दे…

अगर सदका नहीं दे सकते तो सड़क पर पड़े ईंट या पत्थर को सड़क से हटा कर साइड कर दे। खुदा की बागाह में वो भी सदका ही होता है। 1 बार सुरह मुल्क पढ़े।1 बार सुरह यासीन पढ़े।1 बार सुरह रहमान भी पढ़े।

4 रकअत नमाज़ अदा करे शबे मेराज की सुरह फातिहा के बाद सुरह क़द्र 3 बार और सुरह इखलास 3 बार पढ़े।बाद ए नमाज प्यारे آقا رسول ﷺ की बारगाह में 70 बार दरूद ए पाक पढ़े।

इस्तिगफ़ार 70 बार पढ़े और जायज़ दुआ करे।कुरआन ए पाक का कम से कम एक रुकुअ जरूर पढ़े।कुछ देर सो कर तहजूद भी अता करे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *