Breaking
23 Sep 2026, Wed

कलियर में बिना आईडी प्रूफ नहीं मिलेगा होटल में कमरा, पुलिस ने होटल संचालकों को दिए सख्त निर्देश

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र के सभी होटल मालिकों और संचालकों के साथ शनिवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक/प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी दिव्येश उपाध्याय ने सभी होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना पहचान पत्र के किसी भी यात्री या जायरीन को होटल में कमरा न दिया जाए।प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि होटल में रुकने वाले प्रत्येक यात्री की एंट्री नियमानुसार होटल रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। साथ ही, सभी यात्रियों व जायरीनों के आधार कार्ड की साफ फोटो प्रति होटल प्रबंधन को सुरक्षित रखनी होगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी होटल मालिक या संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना आईडी प्रूफ के किसी को कमरा दिया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गोष्ठी में यह भी निर्देशित किया गया कि होटलों में बाहरी राज्यों एवं प्रांतों से आकर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी कर्मचारी को होटल में न रखा जाए।

पुलिस ने यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया है। कलियर में बड़ी संख्या में जायरीन व यात्री आते हैं, जिसके चलते होटलों की निगरानी जरूरी है। गोष्ठी के समापन पर सभी होटल संचालकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *