Breaking
30 Jul 2026, Thu

कलियर में कावड़ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर गोष्ठी, पुलिस और जनता ने सौहार्द से यात्रा संपन्न कराने का लिया संकल्प

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)आगामी कावड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जोन-24 कलियर के जोनल प्रभारी द्वारा कलियर हज हाउस में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में कावड़ SPO, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जोनल प्रभारी जोन-24 परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक STF ने की।

बैठक में कावड़ यात्रा को निर्विवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। जोनल प्रभारी ने जनता से अपील की कि सभी समुदाय मिलकर मेले की गरिमा बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही जनता से यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए।इस दौरान मौजूद सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना के साथ कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

जोनल प्रभारी ने मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक कर्मी श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करे और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनता के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कावड़ मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

गोष्ठी में सहायक जोनल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर कमल मोहन भण्डारी और जोन-24 के सभी सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *