Breaking
30 Jul 2026, Thu

कलियर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित:महामंत्री जावेद अंसारी…

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)कलियर प्रेस क्लब की आयोजित मासिक बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों, सदस्यता प्रक्रिया और संगठनात्मक दिशा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। क्लब को मजबूती देने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर-

बैठक में क्लब को सुव्यवस्थित और सक्रिय बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित पत्रकारिता के उद्देश्य को लेकर कार्य करेगा। संगठन को ज़मीनी स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई।

सदस्यता प्रक्रिया होगी दोबारा प्रारंभ:-

क्लब की पारदर्शिता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों को पुनः सदस्यता फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इससे न केवल अद्यतन सदस्य सूची तैयार की जाएगी बल्कि नए पत्रकारों को भी संगठन से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

“जन्मदिवस पर उमड़ा उल्लास”

महामंत्री जावेद अंसारी एवं सदस्य शाहनवाज खान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की।

कलियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जावेद साबिर ने कहा “कलियर प्रेस क्लब अब एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिले, जहां वे स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा सकें। क्लब सामाजिक सरोकारों और जनहित पत्रकारिता को मजबूती देने का कार्य करेगा।”

महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा “कलियर प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज़ को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने वाला एक सक्रिय मंच बने। सदस्यता प्रक्रिया को फिर से प्रारंभ कर हम संगठन को अधिक व्यवस्थित बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही, क्लब का शपथ ग्रहण समारोह भी शीघ्र ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।”

इस मौके पर पंडित जावेद साबरी, सरवर सिद्दीकी, जावेद अंसारी, फरमान मलिक, नौशाद अली, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज साबरी, असलम साबरी, डॉ. मोहम्मद उस्मान, अरसलान गौर, दीक्षा गुप्ता, शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *