Breaking
2 Aug 2026, Sun

कलियर पुलिस ने चेहरे पर लौटाई मुस्कान:लावारिस घूमते हुए बालक को थाने पर लाकर परिजनों को तलाश कर सकुशल किया सुपुर्द

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर थाने में सोमवार की सुबह कलियर पुलिश को दरगाह एरिया मे एक बालक जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष रोते हुए अकेला घूमते हुए मिला जिसके बारे मे आस_पास काफी जानकारी की तो बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया।

तत्पश्चात पुलिस द्वारा की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए बालक को थाने पर लाया गया । पुलिस द्वारा दरगाह एरिया ओर नगर पंचायत कलियर मे मस्जिद ओर मदरसों मे अनाऊसमेंट करके ओर बालक के फ़ोटो को दिखाते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र मे परिजनों को तलाश किया गया।

जिसके फलस्वरूप उक्त बालक की माता महनाज पत्नी मो जाहिद निवासी ग्राम ताड़ो वली बगिया थाना रामगढ़ जिला फीरोजाबाद उत्तर प्रदेश लाल बाबू पुत्र अजीम मो निवासी मसरून गंज फीरोजाबाद उत्तर परदेश उपरोकत थाने पर आए।

उक्त बालक को अपना बताते हुए बालक का नाम महनाज बताया उस बालक को इनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा अपने बालक को सकुशल पाकर कलियर पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

चूंकि कलियर एरिया मे पूर्व मे भी बच्चा चोरी की घटनाए सामने आती रहती हैं।इसलिए सभी मेहमानों को हिदायत दी जाती हे कि भीड़ मे अपने बच्चों का ध्यान रखे।

“पुलिस टीम में शामिल_

1 हेड का सोनू कुमार

2 हेड का जमशेद अली

3 महिला का मोसम

4 होमगार्ड अंकित।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *