Breaking
6 Aug 2026, Thu

कलियर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार  

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) ईमानदार एवं निष्ठावान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में कलियर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात करते थे।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बेड़पुर निवासी जावेद ने 7 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 एबी 3559 सोहलपुर रोड के पास खेत से चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर धनौरी से एनआईसी कॉलेज और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक मार्ग से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई की शाम सोहलपुर रोड किनारे खेत से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए सलेमपुर की ओर जा रहे थे। वे नशे के आदी हैं और खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार और विशाल कुमार निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में एएसआई राम अवतार, हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और इसरार अली की टीम शामिल रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *