Breaking
12 Oct 2026, Mon

कलियर पुलिस का प्रहार: डरा-धमकाकर बलात्कार करने वाला जोगेन्द्र गिरफ्तार 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बलात्कार के संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी जोगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया।

बीती 13 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर कमरे में ले गए। वहां एक आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 99/26 धारा 61(2), 64(2)(m), 140(3), 351(3) BNS के तहत जोगेन्द्र आदि के खिलाफ केस दर्ज किया।

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 17 मई को फरार आरोपी जोगेन्द्र पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मोहनपुरा, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष को नगला इमरती फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

म0उ0नि0 विशाखा असवाल, हे0कानि0 336 सोनू कुमार, हे0कानि0 अमित कुमार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *