Breaking
18 Sep 2026, Fri

कलियर गंगनहर में बची युवक की जान, गोताखोरों ने दिखाई बहादुरी,परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)गंगनहर में डूब रहे एक युवक को जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाकर बचा लिया। युवक को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

3 मई 2026 को कलियर नहर घाट पर वासिफ पुत्र नसीम निवासी नगला बुजुर्ग थाना भोपा मोरना जिला मुजफ्फरनगर यूपी नहा रहा था। अचानक हाथ से चेन छूटने पर वह तेज बहाव में बहकर डूबने लगा। घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मी, जल पुलिस गोताखोर राधेश्याम और स्थानीय गोताखोर दानिश पुत्र मेहरबान निवासी कलियर ने तुरंत गंगनहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सही-सलामत देख परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों का आभार जताया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *