
देहरादून:(जीशान मलिक) पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरभजवाला के नीलकंठ एनक्लेव में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक नाबालिग युवती को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत 1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में अनैतिक कार्य चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक नाबालिग मिली।पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान किराये पर ले रखा था। आरोप है कि आरोपी दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर व्हाट्सएप पर ग्राहकों से संपर्क करता था।

वहीं रेस्क्यू की गई नाबालिग ने बताया कि आरोपी अभिषेक उसे दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था और गलत काम के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसे कमरे में बंधक बना दिया गया।पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पटेलनगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अनैतिक व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
“गिरफ्तार आरोपी:
1. मनीष कुमार लखेड़ा – हरभजवाला, देहरादून
2. अभिषेक – महावीर नगर, दिल्ली
3. भानू उर्फ सिद्धांत – बड़ोवाला, देहरादून
4. ममता – शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली
5. नेहा – संगम विहार, दिल्ली
6. सुमन – कल्याणपुरी, दिल्ली

