Breaking
1 Aug 2026, Sat

ऑपरेशन प्रहार: भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बहनें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

बीती 21 अप्रैल 2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री और भतीजी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

“पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशानुसार, एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

कठिन प्रयासों के बाद, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बिजनौर (यू.पी.) में दबिश दी। 25 अप्रैल को टीम ने ग्राम सरदारपुर छैना (थाना बढ़ापुर) से मोहित कुमार को गिरफ्तार कर पहली नाबालिग बालिका (भतीजी) को बरामद किया। इसके अगले दिन 26 अप्रैल को पुलिस ने ग्राम भरेका गजरौला पैमार (थाना कीरतपुर) से दूसरे आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर वादी की पुत्री को भी सकुशल बरामद कर लिया।

“गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण”

1. मोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र छत्रपाल, निवासी: ग्राम भरेका गजरौला पैमार, बिजनौर।

2. नितीश उर्फ मन्नू पुत्र कलीराम, निवासी: ग्राम भरेका गजरौला पैमार, बिजनौर।

“सराहनीय भूमिका”

इस सफलता में भगवानपुर कोतवाली के अतिरिक्त उपनिरीक्षक (ASI) अखिलेश कुमार, कॉन्स्टेबल संजय कुमार, कॉन्स्टेबल उबैद और महिला पीआरडी गुलशाना की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *