Breaking
29 Jul 2026, Wed

ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर वाहन चोर को दबोचा

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।दिनांक 03.07.2026 को वादी वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी बढ़ेड़ी राजपुताना, थाना बहादराबाद, हरिद्वार ने शिकायत दी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP12AZ-1249 को अज्ञात चोर ने कलियर क्षेत्र से चोरी कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 150/26, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान में कलियर पुलिस टीम संदिग्धों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिनांक 03.07.26 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों नहरों के बीच वाली पटरी से एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹50,000 बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र ताशीन, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती, पिरान कलियर के रूप में हुई।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चे पूरे करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर रहा था और उसे बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 159/23 धारा 380/411 भादवि भी दर्ज है। मौजूदा मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और विधिक कार्यवाही जारी है।

“गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम”

1. अ0उ0नि0 रामअवतार
2. हे0कानि0 सोनू कुमार
3. हे0कानि0 इसरार अली, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *