Breaking
29 Jul 2026, Wed

“एस एम जे एन पी जी कॉलेज के पूर्व छात्र ने महाविद्यालय को दिया अपनी सफलता का श्रेय”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित छात्र दली राम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई विद्यार्थी किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता हैं तो महाविद्यालय के लिए वो गौरव का पल होता हैं।

प्रोफ़ेसर बत्रा ने बताया की दलीराम वर्तमान में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में PHD कर रहे हैं ।इस अवसर पर उपस्थित अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी ने पूर्व छात्र की इस सफलता पर शुभकामनाये देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम निरन्तर गौरवान्वित कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित छात्र दली राम ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय को देते हुए कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया परिश्रम हैं।

इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, दिव्यांश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *