Breaking
20 Apr 2026, Mon

एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार में ‘डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्य’ पर विचार गोष्ठी, छात्र-छात्राओं को मिले मेडल

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज हरिद्वार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा ‘डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन और कार्य’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गोष्ठी में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और बाबा साहेब के विचारों पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।

संविधान ही नहीं, आधुनिक भारत की नींव भी रखी’: प्रो सुनील बत्रा

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने न केवल भारत के संविधान की रचना की, बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक और वैचारिक ढांचे की नींव भी रखी। प्रो बत्रा ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज के प्रतिस्पर्धी युग में सभी विद्यार्थियों के लिए सफलता का मूल मंत्र बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दर्शन के तीन मुख्य स्तंभ, शिक्षा, चरित्र और नैतिकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व, को यदि आत्मसात कर लिया जाए तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

“छात्र-छात्राओं ने रखे विचार, मेडल देकर किया सम्मानित”

विचार गोष्ठी में मानसी, भावेश पंवार, संस्कृति शर्मा, रिया कश्यप, खुशी शर्मा, दिव्यांशु नेगी, अनिष्का रावत, कशिश शुक्ला सहित कई छात्र-छात्राओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन, संविधान निर्माण में भूमिका, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

“‘हर काल में अनुकरणीय हैं बाबा साहेब के विचार’: डॉ संजय माहेश्वरी”

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने गोष्ठी से जुड़े सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर जी का व्यक्तित्व और दर्शन हर काल और परिस्थिति में अनुकरण करने योग्य हैं।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ मीनाक्षी शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ नलिनी जैन, डॉ लता शर्मा, डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ पल्लवी, डॉ सरोज शर्मा, डॉ आशा शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ अमिता मल्होत्रा, डॉ रेनू सिंह, डॉ अनुरीषा, दिव्यांश शर्मा, डॉ हरीश चंद्र, विनीत सक्सेना, डॉ गौरव अग्रवाल, यादविंदर सिंह, कालिंदी, प्रिंस श्रोत्रिय, निशांत चौहान, गौरव बंसल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *