Breaking
2 Aug 2026, Sun

एसएमजेएन कॉलेज की सांत्वना सिंह ने किया कमाल: भारत बौद्धिक परीक्षा में राज्य मेरिट में बनाई जगह

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में मेधावी छात्रा सांत्वना सिंह को सम्मानित किया गया। एम. ए. अर्थशास्त्र की छात्रा सांत्वना ने हाल ही में आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में स्थान हासिल किया है।प्राचार्य कक्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सांत्वना सिंह को प्रमाण पत्र और 2500 रुपये की पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रो. बत्रा ने बताया कि सांत्वना ने हाल ही में बिहार पी. सी. एस. मेन्स और इसरो में प्रतियोगी परीक्षा का साक्षात्कार भी दिया है, जिसका परिणाम जल्द आने वाला है। उन्होंने सांत्वना को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा- “निरंतर परिश्रम तथा किए जाने वाले प्रयासों से ही लक्ष्य प्राप्त होता है।”अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने सांत्वना के उज्जवल भविष्य की कामना की। भारत बौद्धिक परीक्षा के संस्थान नोडल अधिकारी डॉ. विजय शर्मा ने भी बधाई दी। सांत्वना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा महाविद्यालय परिवार को दिया।

इस कार्यक्रम में प्रो. जे. सी. आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *