Breaking
29 May 2026, Fri

एल्कोमीटर ने खोली पोल, शराब पीकर ऑल्टो दौड़ा रहा था ड्राइवर, पहुंचा हवालात

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार सीज कर दी गई है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे अभियान में 18 मई को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नया पुल के पास एक ऑल्टो कार नंबर UP14AU3617 को चेक किया। कार चला रहे धीरज पुत्र हुकम सिंह, निवासी कलाली, थाना नहरौर, जिला बिजनौर नशे में प्रतीत हुआ।

एल्कोमीटर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर पूरे प्रदेश में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसके तहत ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल

उ0नि0 विनोद गोला, कानि0 1054 सुनील चौहान।

 

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *