Breaking
31 Jul 2026, Fri

एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने दिया सामाजिक संदेश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन उत्साहपूर्ण रहा।आज की गतिविधियों का मुख्य केंद्र ‘स्वस्थ शरीर और व्यसनमुक्त समाज’ रहा, जिसमें योग प्रशिक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान पर विशेष ज़ोर दिया गया।

“योगाभ्यास और स्वास्थ्य चर्चा…

श्री साई इंस्टीट्यूट की गोल्ड मेडलिस्ट प्रशिक्षक कुमारी शीतल सैनी द्वारा कराए गए योगाभ्यास।प्राणायाम: ओम का जाप और अनुलोम-विलोम आसन: सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन और गोमुखासन का अभ्यास।शीतल सैनी ने बताया कि नियमित योग न केवल एकाग्रता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति दिलाता है।

“वृक्षारोपण…

– ‘एक पेड़ भविष्य के नाम’

– परिसर में डहेलिया, नीम और आम के पौधे रोपित

– डॉ. पद्मावती तनेजा ने नीम के महत्व पर प्रकाश डाला

“नशा मुक्त भारत अभियान और नुक्कड़ नाटक…

स्वयंसेवियों ने बैरागी कैंप की बस्तियों में जाकर नशा मुक्ति पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।कलाकार: मयूरी, सोनाली, वंशिका, तनु, वैष्णवी, मानसी, शिवानी, कंचन, अंजलि और चंद्रकला।डॉ. पुनीता शर्मा ने बताया कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई थी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *