Breaking
5 Aug 2026, Wed

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था की सख्त कार्रवाई

नैनीताल:(ज़ीशान मलिक)नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के बाद एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिला अपराध, नशा तस्करी और गुमशुदगी मामलों पर फोकस करने को कहा है।

“मुख्य निर्देश…

– महिला संबंधी अपराधों की विवेचना 60 दिनों में पूरी करें।

– नशा तस्करी में बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करें और तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करें।

– गुमशुदा व्यक्तियों, खासकर नाबालिगों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाएं।

– अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग करें।

– शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

“एडीजी की चेतावनी…

एडीजी ने कहा कि कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिकतम तकनीकों और नवाचारों का उपयोग करने पर जोर दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *