Breaking
6 Nov 2026, Fri

एटक यूनियन भेल हरिद्वार में नए साथियों ने ली सदस्यता

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हरिद्वार में एटक यूनियन के प्रति कर्मचारियों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। एटक की संघर्षशील कार्यशैली और मजदूर हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर भेल के विभिन्न विभागों और ब्लॉकों में कार्यरत नए साथियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।नए साथियों में रविन्द्र कुमार (गुणवत्ता विभाग), कृष्ण बैरागी (ब्लॉक-3), सुनील कुमार (मेन प्लांट स्टोर), रणबीर सिंह (ब्लॉक-6) और संदीप सैनी (एनटीएस) शामिल हैं।

यूनियन पदाधिकारियों ने सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और हितों की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी। यूनियन ने कहा कि एटक हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और मजदूर एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।संगठन की मजबूती ही मजदूरों की असली ताकत है

इस अवसर पर एटक के अध्यक्ष का. नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी सहित नरेश सिंह, विकास कुमार, अजित सिंह, नरेश नेगी, घनश्याम यादव, अमृत रंजन, अशोक शर्मा, सचिन राठी, राजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार, तरुण डूडेजा, रविकान्त त्यागी, सचिन शर्मा, रवि राय, बालेंद्र सिंह, सैयद अहतशाम, विनित कुमार, ऋषिपाल सिंह, देवीप्रसाद कानूनगो, सतेंद्र कटारिया, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, भूषण मेहता, जितेन्द्र प्रसाद, रोहित सिंह, संकल्प त्यागी, अजय धीमान, आशीष यादव, बिन्नु त्यागी आदि श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *