Breaking
29 Aug 2026, Sat

उर्स मेले में हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान भारी भीड़ के बीच हंगामा और माहौल खराब करने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान संबंधित धाराओं में कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर उर्स मेले के दौरान असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 27 अगस्त को कलियर उर्स मेले में जायरीनों की भारी भीड़ मौजूद थी। खेल-तमाशा मेला ग्राउंड में भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं के स्वतंत्र आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभाल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राउंड में खड़ी मोटरसाइकिल संख्या UK17 X 3468 स्प्लेंडर प्लस को भीड़ के बीच से हटाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद तालिब (31) पुत्र मोहम्मद हसन, निवासी हजाराग्रंट, थाना सिडकुल, हरिद्वार ने मोटरसाइकिल हटाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप किया और आसपास मौजूद जायरीनों के साथ भी अनियंत्रित व्यवहार किया।

मामला बढ़ने पर मौके पर विवाद और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के अनुसार, उर्स मेले में पहले से ही जायरीनों की भारी भीड़ होने के कारण किसी भी प्रकार का विवाद कानून व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी कर सकता था। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को हिरासत में लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी तालिब को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही संबंधित मोटरसाइकिल को थाने में दाखिल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत किया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“मेले में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उर्स मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। ऐसे में मेले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान हुड़दंग करने, जायरीनों से अभद्र व्यवहार करने, पुलिस की व्यवस्था में बाधा डालने अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:तालिब पुत्र मोहम्मद हसन (31 वर्ष)

निवासी—हजाराग्रांट, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार।

“कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम”

कांस्टेबल 873 गुलबहार, उर्स मेला कलियर,कांस्टेबल 1480 राजेश देवली, उर्स मेला कलियर।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *