Breaking
22 Apr 2026, Wed

“उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण,सभी बूथों पर शांतिपूर्वक चल रहा मतदान…

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर और सहसपुर में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने रायपुर और डोईवाला के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित तरीके से मतदाताओं की लाइन लगाने, बूथ की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने रायपुर के मतदान केंद्र जीआईसी नालापानी, सौडा-सरोली, पाववाला, मिढ़ावाला, बडोवाला, रानीपोखरी आदि बूथों का निरीक्षण करते हुए पीठासीन अधिकारियों से मतदान के बारे में जानकारी ली। कहा कि कही पर भी कोई समस्या हो तो त्वरित संज्ञान में लाया जाए। सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक पाया गया। अपराह्न दो बजे तक रायपुर में 63.52 और डोईवाला में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *