Breaking
5 Jun 2026, Fri

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकल गिरोह का पर्दाफाश 

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई में नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह भारत सरकार द्वारा आयोजित SSC (कर्मचारी चयन आयोग) मल्टी टॉस्किंग भर्ती परीक्षा-2025 में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से नकल कराने का काम कर रहा था।

“कार्रवाई की जानकारी…

उत्तराखण्ड एसटीएफ और उत्तरप्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने महादेव डिजिटल जोन, एम.के.पी इण्टर कालेज देहरादून में दबिश दी।दबिश के दौरान, परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में एक अण्डर ग्राउण्ट चेम्बर (गड्ढा) 24*24 इंच का बनाकर उसमें 02 लेपटॉप मय राउटर के स्वचालित अवस्था में मिले। इन लेपटॉप के माध्यम से परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी।एसटीएफ टीम ने तकनीकी और फॉरेन्सिंक उपकरणों का प्रयोग करते हुए उक्त सिस्टम को कब्जे में लेकर सील किया।इस अवैध गतिविधि में संलिप्त 02 व्यक्ति नीतिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार किया गया।

“अभियुक्तों की जानकारी…

नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी भाटपार रानी देवरिया, उ.प्र. हाल निवासी नागलोई दिल्ली।

भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून।

“बरामदगी का विवरण…

– 02 Dell Laptop

– 01 Ethernet Connector adaptor Zebronics (USB 2 Ehernet cable)

– 02 Ethernet cable cat-06 with USB Connector

– 01 Digisol router with charger

– PNT Cable connecting box

– 04 mobile phone

“एसटीएफ की टीम…

– क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश चन्द्र पंत – टीम प्रभारी

– निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट।

– उ0नि0 राजेश ध्यानी।

– हे.का. सुधीर केसला।

– हे0का0 रामचन्द्र।

– कान्स. अनिल कुमार।

– कान्स. कादर खान।

– एस.टी.एफ. उत्तरप्रदेश टीम।

– उ.नि. जयवीर सिंह।

– हे.का. रकम सिंह।

– हे.का. प्रदीप धनकड़।

– का. रोमिश तोमर।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *