
देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिलाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 


“बड़े बदलाव एक नजर में:

1. देहरादून को नया डीएम: आशीष चौहान, IAS-2012 को देहरादून का जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी देहरादून का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह UCADA के CEO और निदेशक-खेल थे। 
2. सविन बंसल बने सचिव नियोजन: देहरादून के डीएम सविन बंसल, IAS-2009 को सचिव नियोजन बनाया गया है।
3. शिक्षा विभाग में फेरबदल: बीवीआरसी पुरुषोत्तम, IAS-2004 को सचिव-उच्च शिक्षा विभाग दिया गया। रंजीत कुमार सिन्हा, IAS-2005 से उच्च शिक्षा लेकर उन्हें तकनीकी शिक्षा का सचिव रखा गया। नमामि बंसल, IAS-2017 नगर आयुक्त देहरादून से हटाकर अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाई गईं। आकांक्षा कोंडे, IAS-2018 बागेश्वर डीएम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाई गईं।
4. स्वास्थ्य महकमे में बदलाव: विनय शंकर पांडे, IAS-2007 को सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा बनाया गया। आयुक्त गढ़वाल का प्रभार आनंद स्वरूप, IAS-2010 को दिया गया।
5. सोनिका से हटे बड़े प्रभार: सोनिका, IAS-2010 से आयुक्त-गन्ना, महानिदेशक-निबंधन, मेलाधिकारी-पूर्ण मेला हरिद्वार का प्रभार हटा लिया गया है।
6. बागेश्वर को नया डीएम: अपूर्वा पाण्डेय, IAS-2018 को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया। वह पहले अपर सचिव-पेयजल थीं।
7. PMGSY में नई तैनाती: अभिषेक रूहेला, IAS-2015 को मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY बनाया गया।
8. नगर निगम देहरादून: आलोक कुमार पांडे, IAS-2016 को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया।
अन्य प्रमुख तबादले:
– मृदुल गोयल, IAS-2014 से निदेशक एनएनएसएम का प्रभार हटा।
– संजय कुमार, IAS-2014 को निदेशक-समाज कल्याण, हल्द्वानी बनाया गया।
– सौरभ गहरवार, IAS-2016 को अपर सचिव आपदा प्रबंधन और परियोजना निदेशक U-PREPARE बनाया गया।
– संदीप तिवारी, IAS-2017 को मिशन निदेशक एनएनएसएम और MD-GMVN बनाया गया।
– दीप्ति सिंह, IAS-2017 को निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-खेल, युवा कल्याण बनाया गया।
– प्रतीक जैन, IAS-2018 से MD-GMVN का प्रभार हटा।
– प्रवीण कुमार, IAS-2021 से अपर नगर आयुक्त देहरादून का प्रभार हटा।

