Breaking
31 Jul 2026, Fri

पहाड़ में आधुनिक इलाज की नई उड़ान: अल्मोड़ा में हुआ पहला लेप्रोस्कोपिक अपेंडिक्स ऑपरेशन

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक)पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। अस्पताल में पहली बार Laparoscopic Appendectomy यानी दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया गया। वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. अमित सुकोटी एवं उनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।22 वर्षीय मरीज शुभम पाण्डे पिछले तीन महीने से असहनीय पेट दर्द से परेशान थे। लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन के बाद उन्हें मात्र एक दिन में स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों और पूरी टीम का आभार जताया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले डॉ. अमित सुकोटी को क्षेत्र के अत्यंत कुशल और आधुनिक तकनीकों में पारंगत सर्जनों में गिना जाता है। रोबोटिक सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. सुकोटी ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहद दक्षता से यह जटिल ऑपरेशन किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार यदि जरूरी उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ दे तो अल्मोड़ा में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू हो सकती है। इससे कुमाऊं के हजारों मरीजों को महानगर नहीं जाना पड़ेगा।डॉ. अमित सुकोटी ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल में हर्निया के मरीजों का IPOM विधि से लेप्रोस्कोपिक उपचार शुरू किया जाएगा। आधुनिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी मिलती है।अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू करवाने में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की भूमिका अहम रही। उन्होंने लेप्रोस्कोपिक मशीन और जनरल एनेस्थीसिया मशीन के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया और RTI का भी इस्तेमाल किया। उनके प्रयासों से पिछले वर्ष से ही यहां दूरबीन विधि से गोलब्लैडर के सफल ऑपरेशन हो रहे हैं।

संजय पाण्डे ने कहा, “मेरा प्रयास है कि अल्मोड़ा के लोगों को बेहतर इलाज यहीं मिले। जनहित का संघर्ष जारी रहेगा।”प्रमुख अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी अस्पताल बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑपरेशन टीम में शामिल डॉ. अमित सुकोटी (जनरल सर्जन), डॉ. पल्लवी चौहान (निश्चेतक), नर्सिंग स्टाफ सरिता, प्रियंका एवं नेहा, वार्डबॉय धर्मेन्द्र, राजेन्द्र बिष्ट तथा शोभा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *