Breaking
6 Jun 2026, Sat

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा विकास को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत और योगी आदित्यनाथ की महत्त्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा विकास को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत और योगी आदित्यनाथ की महत्त्वपूर्ण बैठक

लखनऊ,भगवा सनातन टाइम्स

19 जुलाई 2025हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर दोनों राज्यों की सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को लेकर गंभीर और सकारात्मक संवाद किया।

 

इस मुलाकात के केंद्र में इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना रही, जिसे लेकर सांसद रावत ने विशेष चिंता और तत्परता दिखाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में प्राप्त प्रस्ताव की चर्चा करते हुए आग्रह किया कि इस परियोजना को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसे लगभग 5 लाख लोगों को सिंचाई, कृषि और पेयजल के क्षेत्र में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

इसके साथ ही, सांसद रावत ने लिब्बरहेड़ी नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुल के टूटने से स्थानीय किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है और शीघ्र पुनर्निर्माण जरूरी है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी से आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

सांसद रावत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के समन्वित विकास के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच संवाद और सहयोग की भावना अत्यंत आवश्यक है। यह पहल दोनों राज्यों के किसानों, नागरिकों और क्षेत्रीय विकास को एक नई दिशा देगी।

यह बैठक दोनों राज्यों के साझा हितों के लिए की जा रही विकासपरक सोच को नई गति और मजबूती देने वाली साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *