Breaking
30 Jul 2026, Thu

ईद-उल-अजहा पर शांति रहेगी कायम: कलियर में सीओ ने ली गोष्ठी, नागरिकों ने किया सहयोग का वादा 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोतवाली पिरान कलियर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे ने कलियर कोतवाली और चौकी इमलीखेड़ा परिसर में अलग-अलग बैठकें लीं।

गोष्ठी में कलियर, मुकर्रबपुर, महमूदपुर, रहमतपुर, मेहवड कला,बाजूहेड़ी, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, नागल, कोटा मुरादनगर, पलूनी, सोहलपुर सिकराडा, मोहम्मदपुर पाण्डा, तेल्लीवाला, धनौरी, रसूलपुर आदि गांवों के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्राम सुरक्षा समिति और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

सीओ सुमित पांडे ने सभी से ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें, और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।गोष्ठी में मौजूद सभी संभ्रांत नागरिकों ने बताया कि पूर्व में इस त्योहार को लेकर कोई समस्या नहीं रही है। सभी ने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 पुष्कर सिंह, उ0नि0 शहजाद अली, म0उ0नि0 विशाखा असवाल, अ0उ0नि0 रामअवतार, अ0उ0नि0 कुन्दन राम समेत पुलिस टीम उपस्थित रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *