Breaking
5 Jun 2026, Fri

आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी सुरक्षित बनाएं: डीपीएस रानीपुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का नारा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर में अमलतास, कचनार, आम, नीम, मौलसरी तथा पिलखन के पौधे रोपे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित संरक्षण का संकल्प भी लिया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, निर्मल जल, हरे-भरे वृक्ष और जैव विविधता हमारे अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व अनेक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।डॉ. जग्गा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिकों के निर्माण का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण अपनाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने और पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *