हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली में दिनांक 06 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ आज 06 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
शिविर का उद्घाटन आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में अनुशासन और सेवा-भावना का संचार हुआ।
इस अवसर पर आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के प्रबंधक राजकुमार चौहान (एडवोकेट), उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल चौहान, पूर्व प्रधान खेड़ली रूपेश चौहान, अमितराज, रवीन्द्र, कांग्रेस नेता राजबीर सिंह, ललित चौहान, अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह वर्मा, रक्षपाल सिंह चौहान, कार्यक्रम अधिकारी माँगा सिंह चौहान, सोनिया चौहान, पंकज कौशिक, विजय कुमार, विश्वेश कुमार, आलोक कुमार, सागर कुमार सहित समस्त कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, योग एवं डिजिटल भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उत्साह, ऊर्जा और सेवा-भावना के साथ शिविर का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

