Breaking
12 Oct 2026, Mon

आज दरगाह साबिर पाक में नमाज-ए-इशा के बाद अदा होगी मेहंदी डोरी की रस्म

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में शुक्रवार को नमाज-ए-इशा के बाद पारंपरिक मेहंदी डोरी की रस्म अदा की जाएगी। रस्म को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।

साबिर पाक की दरगाह पर होने वाली इस पारंपरिक रस्म को लेकर जायरीनों में खासा उत्साह है। नमाज-ए-इशा के बाद दरगाह परिसर में धार्मिक रस्में अदा की जाएंगी। इसके मद्देनजर दरगाह प्रबंधन और संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान दूर-दराज से आने वाले जायरीन भी शामिल होंगे। रस्म को लेकर कलियर में दिनभर चहल-पहल बनी रहने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी निगरानी रखी जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *