Breaking
29 Oct 2026, Thu

आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस की ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ की बातचीत,दुकानों की सुरक्षा के लिए लगाए CCTV कैमरे

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर सतर्कता एवं समन्वय बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद हरिद्वार की विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में शॉप मालिकों को अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुकानों के बाहर वह अंदर लगे CCTV कैमरों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने सुरक्षा गार्ड एवं डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार पुलिस ने सभी व्यवसायियों से अनुरोध किया कि भीड़भाड़ वाले समय में सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों, सर्राफा गलियों एवं प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर गश्त व निगरानी बढ़ाई जा रही है।

हरिद्वार पुलिस जनपदवासियों से भी अपील करती है कि वे सतर्क रहें, सहयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना/चौकी को दें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *