Breaking
2 Aug 2026, Sun

आईआईटी रूड़की में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)आईआईटी रूड़की के कन्वेंशन हॉल में निर्वाचन संबंधी एसआईआर (SIR) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील रूड़की के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने भाग लिया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र शेट ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसआईआर प्रक्रिया की महत्ता बताई और निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

“बीएलओ को दिया गया मार्गदर्शन!

अपर तहसीलदार शुभांगिनी एवं नायब तहसीलदार रूड़की भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को एसआईआर संबंधी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन कार्य के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्रदान करना था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *