Breaking
26 Nov 2026, Thu

अल्मोड़ा में सीडीओ रामजी शरण शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून में अपर निदेशक के पद पर स्थानांतरण होने पर गुरुवार को विकास भवन में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली और मार्गदर्शन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सीडीओ के रूप में शर्मा ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया और जनपद में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव सदैव प्रेरणादायी रहेगा।इस अवसर पर रामजी शरण शर्मा ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक दायित्व का सफल निर्वहन टीम भावना, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही संभव होता है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भंडारी, अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनके नवीन दायित्व के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *