Breaking
21 Apr 2026, Tue

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़,सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक)अल्मोड़ा जिला अस्पताल कक्ष संख्या-9 में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि।पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के परिसर स्थित कक्ष संख्या-9 में संचालित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इन दिनों पर्याप्त मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध हैं।मरीजों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधा और दवाइयों की बेहतर उपलब्धता मिल रही है।

इस व्यवस्था के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक प्रयास हैं। उन्होंने इस मामले में चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई थीं — जिनमें तत्कालीन जिलाधिकारी और दो चिकित्सकों के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और आयुष सचिव तक पहुंच चुका है।

इस दौरान जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है और दो चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।संजय पाण्डे ने उच्चाधिकारियों को आधिकारिक दस्तावेज और प्रमाण भी भेजे हैं, जिन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि आरोपित चिकित्सक स्वयं को “सचिव का खास आदमी” बताकर प्रभाव दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अब निदेशालय ने अल्मोड़ा के लिए नए आयुर्वेदिक अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस बीच वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा जिला अस्पताल के कक्ष संख्या-9 में मरीजों का नियमित उपचार कर रही हैं।इन दिनों ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो लोगों के विश्वास को दर्शाता है।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, अल्मोड़ा में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास बनाए रखें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *