Breaking
22 Sep 2026, Tue

अटल उत्कृष्ट विद्यालय से ट्रेकर्स रवाना, डॉ. ए.एस. उनियाल ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून:(ज़ीशान मलिक) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तराखंड द्वारा आयोजित ट्रेकिंग अभियान का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट विद्यालय, मालदेवता, देहरादून स्थित बेस कैंप से हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपाध्यक्ष डॉ. ए. एस. उनियाल ने ट्रेकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस फ्लैग ऑफ समारोह में भारत स्काउट्स और गाइड्स उत्तराखंड के राज्य सचिव एवं राष्ट्रीय सलाहकार (प्रशासन) रवींद्र मोहन काला तथा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ममता नागर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साहस, आत्मनिर्भरता और टीम भावना को बढ़ावा देना है। ट्रेकिंग अभियान के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण, नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स, प्रशिक्षकगण एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश भी दिए गए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *