जनप्रतिनिधि की सक्रियता से वार्डवासियों को राहत, बरसात में जलभराव से मिलेगी निजात
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत नवोदय नगर स्थित उदय एन्क्लेव और खालसा कॉलोनी में वर्षों से लंबित दो मुख्य सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, महिलाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल-मालाओं और मिठाइयों से जोरदार स्वागत किया और इस बहुप्रतीक्षित कार्य की शुरुआत के लिए आभार जताया।

लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों और जल निकासी की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों के लिए यह दिन आशा की किरण लेकर आया। बारिश में जलभराव की समस्या से जूझ रही कॉलोनियों में अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दिशा में वर्षों से मांग की जा रही थी, लेकिन अब जाकर पहली बार ठोस कार्रवाई देखने को मिली है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा,“विकास कार्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम उसे हर हाल में निभाएंगे। यह सड़कें न केवल सुगम यातायात सुनिश्चित करेंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सड़क, जल निकासी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभ हों।”
राजीव शर्मा ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में शिवालिक नगर के अन्य वार्डों में भी इसी तरह के कार्यों को गति दी जाएगी। साथ ही, अधूरे पड़े कार्यों जैसे स्ट्रीट लाइट्स, सीवर लाइन और पार्कों के सौंदर्यकरण को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी जनप्रतिनिधि ने इतनी सक्रियता से स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लिया है। लोगों का कहना था कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति :
स्थानीय सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, मंडल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, श्वेत सिंह, महामंत्री पंकज चौहान, पवन सैनी, प्रमोद तिवारी, शिव सिंह नेगी, मनोज नेगी, बलवंत जीना, पुनीत सिंह, गौरव गुजर, देव विख्यात भाटी, अजय मलिक, रवि वर्मा, महेंद्र रावत, मन्नू, आशा, भागेश्वरी, नरेंद्र, रिंकु कृष्णा, प्रणय चौरसिया, संचित डागर, सुधांशु राय, जोगिंदर पंवार, रविन्द्र उनियाल, वीरू, भुवन डिमरी, दीपा नेगी, नीतू रावत, अंजू रावत, सुप्रिया, प्रकाश साह, मुनेश्वर पंडित, बबलू पंडित, विश्वास, गोविंद, अनुराधा शर्मा, नीतू झां, सरिता कुशवाहा, श्वेता रघुवंशी, अरूणा माथुर, लक्ष्मी गुप्ता, दिव्या पांडे, नीलम रावत, दीपा कुंवर, सुनीता रावत, मनोज मिश्रा, भुवनेश्वरी भट्ट, सरस्वती देवी, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, नीरज प्रेमी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

