Breaking
22 Sep 2026, Tue

अकबरपुर कालसो में जलभराव से मिलेगी राहत, विधायक ममता राकेश ने नाले का किया लोकार्पण

भगवानपुर:(जीशान मलिक) क्षेत्र के अकबरपुर कालसो गांव में विधायक ममता राकेश ने नवनिर्मित नाले का उद्घाटन किया। नाले के बनने से गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और बरसात के दिनों में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर आभार जताया।

विधायक ममता राकेश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं और प्रत्येक गांव को संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों से किए गए वादों से कई गुना अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, महिपाल, हरपाल, पवन प्रधान, हफीश, नितिन कटारिया, रविंद्र, रहीश, तौकीर, अब्दुल, जावेद, गुड्डा, सोमपाल, सुरेश, भूषण, राहुल, दिलशाद बीडीसी, समीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *