Breaking
9 Jun 2026, Tue

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन

देहरादून/जौलीग्रांट:(ज़ीशान मलिक) उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रतिवादन बल, वाहिनी मुख्यालय, जौली ग्रांट, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) को एक निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

“इस शिविर की विशेषताएं…

– शुगर, यूरिक एसिड तथा कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच

– गठिया जांच मात्र ₹200 में

– बेसिक फुल बॉडी चेक-अप ₹499 में (CBC, BSF, LFT, KFT, Lipid Profile, TFT, Urine R/M)

– एनुअल हेल्थ चेक-अप पैकेज ₹999 में (CBC, BSF, HbA1c, LFT, KFT, Lipid Profile, Iron, TFT, Vitamin D3, Vitamin B12, Urine R/M)

– थायरॉयड प्रोफाइल (T3, T4, TSH) की जांच मात्र ₹99 में

– अन्य जांचों पर लगभग 45% तक की छूट

इस शिविर का उद्देश्य…

– आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

– उन्हें सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *