Breaking
6 Jun 2026, Sat

ऋषिकुल आयुर्वेद हेल्थ चेकअप कैम्प का सफल आयोजन, टिहरी विस्थापित कॉलोनी के निवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

ऋषिकुल आयुर्वेद हेल्थ चेकअप कैम्प का सफल आयोजन, टिहरी विस्थापित कॉलोनी के निवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

हरिद्वार, भगवा सनातन टाइम्स

ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार के प्रो. (डॉ.) के.के. शर्मा, प्रमुख, ऋषिकुल परिसर के नेतृत्व में वार्ड नं. 6, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शिवालिक मार्ट के पास एक निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बृजलेश, धर्मपत्नी चन्द्रभान सिंह द्वारा किया गया।

यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कॉलोनी के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसका लाभ उठाया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) उषा शर्मा, डॉ. मोहिता भारद्वाज (MD), डॉ. आदित्य भारद्वाज (MD), डॉ. शानिया शर्मा (MD) तथा कई MD (पीजी स्कॉलर) – डॉ. अखिलेश रावत (3rd year), डॉ. योगेश रावत, डॉ. प्रिया तिवारी, डॉ. स्वाति रावत, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. मिमांसा गौड़, डॉ. मेघा पाटीदार (सभी 2nd year) की सक्रिय भागीदारी रही।

इसके साथ ही 4th year UG छात्र डॉ. अरुण जैन, पैथोलॉजिस्ट अंशुल कुमार, और बीएमडी टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं दीं।

 

शिविर में कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया। विशेष रूप से विवेक वर्मा (एडवोकेट), सचिन सिरोही, सुमित, आदेश पुंडीर, एस.पी. त्यागी, जेपी गुप्ता, इंदर शर्मा, आशीष पटेल, चन्द्रभान सिंह, मोहन पाल, बृजेश कुमार शर्मा, और अलका शर्मा जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *