Breaking
21 Apr 2026, Tue

Spa center पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप!

शहरभर में शुक्रवार की शाम अचानक पुलिस की सायरन गूंज उठी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ स्पा सेंटरों पर धावा बोल चुकी थीं। किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

देहरादून के 147 स्पा सेंटरों पर एक साथ की गई इस आकस्मिक कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। आने-जाने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड खंगाला जाने लगा। स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों से सख्त पूछताछ की गई।

जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने सख्त लहजे में सभी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने दस्तावेज अपडेट रखें और नियमों के तहत ही संचालन करें। लेकिन कुछ स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताओं पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 15 स्पा सेंटरों का धारा 81 पुलिस एक्ट में और 10 स्पा सेंटरों का धारा 83 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

इस अचानक हुई पुलिस रेड से स्पा सेंटर संचालकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या ये सिर्फ एक औचक निरीक्षण था, या फिर शहर में चल रही किसी गुप्त गतिविधि का पर्दाफाश होने वाला है? यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे देहरादून में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *