Breaking
30 Jul 2026, Thu

नगर पालिका अध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह संपन्न

नगर पालिका अध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह संपन्न

शिवालिक नगर, हरिद्वार – नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी और केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निवर्तमान सभासद पंकज चौहान द्वारा शिवालिक नगर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नवगठित टीम का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

🔹नेताओं ने रखी अपने विचारों की बात

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा,

“यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता होगी, और हर नागरिक के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मैं इस सम्मान के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं।”

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा,

“यह सम्मान सिर्फ मेरी मेहनत का फल नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता और आम जनता के विश्वास का प्रतीक है। मैं वचन देता हूं कि संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए, जनता की भलाई के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा।”

मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी और बिन्दर पाल ने भी अपने विचार रखते हुए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

एकजुटता और विकास पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के समापन पर पंकज चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“अगर हम सभी एकजुट होकर कार्य करें, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं है। हमें मिलकर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी होगी।”

इस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास की कामना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिन्दर पाल, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, अजय मलिक, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, संचित डागर, धर्मेंद्र विश्नोई, रविन्द्र उनियाल, विरेन्द्र बोरी, रवि वर्मा, रीना तोमर, रीतु ठाकुर, बागेश्वरी, दीपा सिंह, बीना कोटनाला, प्रदीप चौहान, मोहित शर्मा, विशाल सिंह, अशोक शर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, सुधांशु राय, पंकज पटेल, निर्मला चिल्लवाल, गौरव चौहान, अशोक उपाध्याय, मोहित चौहान, मनोज शुक्ला, दीपक कुमार, पुष्पा पाल, हरिओम चौहान, अखिल, मंजू नौटियाल, शिव कुमार शर्मा, संजय शर्मा, राकेश चौहान, दिनेश चौहान, विरेन्द्र बौरी, डी के चौधरी, नरेश बालियान, मुदीत शर्मा, रंजीता झां, कुशलवीर चौधरी, आर के एस डागर, रविकांत गुप्ता, अम्बरीष कुमार रस्तोगी, अजित जैन, अनिल सिंह, प्रेम प्रकाश धस्माना, दिनेश्वर नाथ मिश्रा, सतीश कुमार, रविन्द्र कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, विवेक कुमार यादव, वि एस चौहान, प्रभु राम, विनोद तोमर, तेजपाल सिंह शास्त्री, एस के वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, जयंती प्रसाद बडोनी, जे पी भारद्वाज, दीपक चौहान, मंदीप सिंह, लव भदोरिया, रामराज चौहान, राकेश राणा, लवीश चौहान, भगत गौसाई, संदीप शर्मा, शुभम, अशोक चौहान, अनिल गुप्ता, ए के श्रीवास्तव, पावन कुमार, वि के अग्रवाल, एस पी भनोट, मुकेश कुमार शर्मा, विनित गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *