SDRF सर्च ऑपरेशन में शक्ति नहर से मिली डूबी युवती की लाश
ऋषिकेश/देहरादून, 17 फरवरी 2025
आज SDRF फ्लड टीम ने गंगा नदी में सर्चिंग के दौरान साईं घाट के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उक्त व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवप्रयाग संगम में नहाते समय डूब गया था, जिसकी तलाश SDRF टीम और परिजन लगातार कर रहे थे।
शव की पहचान राजेंद्र उर्फ समीर शाह (61 वर्ष), पुत्र नटवरलाल शाह, निवासी वडोदरा, गुजरात के रूप में हुई है।
शक्ति नहर से युवती का शव बरामद
इसी के साथ, जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र की शक्ति नहर में डूबी एक युवती की सर्चिंग के दौरान SDRF टीम ने शव बरामद किया। मृतका की पहचान राधिका चौहान (पुत्री अतर सिंह), ग्राम चुनोट, थाना चकराता, देहरादून के रूप में हुई है।
दोनों शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

