दिनांक 11/12/25 रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बीएचईएल स्थित संत रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण एवं लॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की। कार्यारंभ से पहले विधायक ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने सनातन धर्म की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संतो का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा तथा प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा निरंतर किए जा रहे उत्थान कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
मंदिर समिति पदाधिकारियों ने सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराने के लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरक उदाहरण हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में गुरू रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल सिंह, सचिव प्रमोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष जगपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, कमल सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश मालवीय, पवन कुमार, शिवदत्त कुमार, कर्मवीर सिंह, राजेंद्र देओल, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मंजीत, अशोक कटारिया, मोहकम सिंह, विनय कुमार, श्रवण कुमार, मलखान सिंह, पहल सिंह, धर्म सिंह, गुलाब राय, सुरेश बिंदल, सतपाल शास्त्री, अनिल मौर्य, शंकर लाल, नरेंद्र त्रिपाठी, जागेश पाल, विनय दाबड़े, राजकुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, संचित कुमार, आदेश पालीवाल, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

