Breaking
7 Jun 2026, Sun

NEET UG 2025 परीक्षा देहरादून में 20 केंद्रों पर आयोजित, पुलिस प्रशासन सतर्क

NEET UG 2025 परीक्षा देहरादून में 20 केंद्रों पर आयोजित, पुलिस प्रशासन सतर्क

दिनांक – 04/05/2025

देहरादून – राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा दिनांक 04 मई 2025 को National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) UG – 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा देहरादून जनपद के 20 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जा रही है।

परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधन के चलते परीक्षार्थियों व उनके परिजनों में विश्वास का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *