Breaking
19 Sep 2026, Sat

NCEB Computer Education Institute ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने पर दी बधाई,असफल छात्रों के लिए जताई सहानुभूति

 

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)स्थानीय स्तर पर शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले प्रतिष्ठित संस्थान NCEB Computer Education Institute ने हाल ही में घोषित 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं प्रेरणास्पद संदेश जारी किया है।

संस्थान के प्रबंधक जावेद अंसारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के लिए दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता आपकी लगन का परिणाम है। हम आशा करते हैं कि आप आगे भी ऐसे ही लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रगति करें और समाज व देश का नाम रोशन करें।”वहीं, जिन्होंने इस वर्ष वांछित परिणाम प्राप्त नहीं किया, उनके लिए भी संस्थान ने सहानुभूति जताते हुए हौसला बढ़ाने वाला संदेश साझा किया।

उन्होंने कहा, “फेल होना अंत नहीं, एक नई शुरुआत है। असफलता केवल यह सिखाती है कि सफलता पाने के लिए क्या और बेहतर किया जा सकता है। हम उन सभी छात्रों के साथ खड़े हैं जो इस बार पीछे रह गए। अगली बार की तैयारी अभी से शुरू करें, सफलता आपका इंतजार कर रही है।”

NCEB Computer Education Institute ने यह भी आश्वासन दिया कि संस्थान भविष्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष सेमिनार, मोटिवेशनल वर्कशॉप्स और करियर गाइडेंस सत्रों का आयोजन करेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *