Breaking
31 Jul 2026, Fri

Mehfil on Stage 2025: हरिद्वार में सांस्कृतिक रंगों से सजा रघुनाथ मॉल, 2000 से अधिक दर्शकों की उमड़ी भीड़

“Mehfil on Stage 2025: हरिद्वार में सांस्कृतिक रंगों से सजा रघुनाथ मॉल, 2000 से अधिक दर्शकों की उमड़ी भीड़”

हरिद्वार, 25 मई 2025 ,भगवा सनातन टाइम्स

बहादराबाद स्थित रघुनाथ सिटी मॉल में “Mehfil on Stage 2025” के पहले संस्करण ने हरिद्वार की सांस्कृतिक धड़कनों को नई ऊर्जा दी। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चले इस भव्य आयोजन में 2000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी रही, जहाँ मंच पर 50 से भी अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

 

कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, कव्वाली, हास्य कविताएं और बैंड परफॉर्मेंस जैसी बहुरंगी प्रस्तुतियों ने हर उम्र के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। खास आकर्षण रहे वजूद बैंड, आवारा बैंड, वास्ता बैंड और अपूर्व पलिवाल की शानदार प्रस्तुतियाँ।

 

महोत्सव में लगे आर्ट एग्जीबिशन, स्वादिष्ट व्यंजनों से भरे फूड कोर्ट और बच्चों के लिए बनाए गए किड्स ज़ोन ने इसे एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया।

 

कार्यक्रम को DPM Hyundai, लोकघराना और फुनकारी ने सह-प्रायोजित किया, जबकि रेडियो डिवाइन 90.4 FM इसके आधिकारिक रेडियो पार्टनर रहे। आयोजन स्थल रघुनाथ मॉल का परिवेश ऐसा सजा मानो मॉल का दोबारा उद्घाटन हो रहा हो।

टीम MOS की इस प्रस्तुति के पीछे थे आकाश ऋतुराज भारतीय (क्रिएटिव डायरेक्टर) और पियूष लूथरा (आर्टिस्ट मैनेजमेंट)। आयोजन को सफल बनाने में रवि एस. बड़थ्वाल (जनरल मैनेजर, रघुनाथ मॉल) और कल्पना बेदी (ASM, Hyundai) का विशेष योगदान रहा।

अब Team Mehfil जल्द ही अपनी अगली प्रस्तुति “Cypher Pool Party” के साथ एक और धमाकेदार आयोजन की तैयारी में है – जहां फिर से दिखेगा कला, ऊर्जा और अनुभव का अनूठा संगम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *