Breaking
5 Jun 2026, Fri

 

IIT Roorkee में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशु मलेया (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कस्तूरबा गांधी हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। वह मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी।

मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी एक सहपाठी छात्रा उससे मिलने पहुंची। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से झांका। अंशु को फंदे से लटका देख वह स्तब्ध रह गई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशु का मोबाइल फोन और अन्य सामान कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *