Breaking
27 Aug 2026, Thu

Hariyali Teej कार्यक्रम में दिखी नारी शक्ति की एकता

Hariyali Teej कार्यक्रम में दिखी नारी शक्ति की एकता

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

25 जुलाई 2025 — शिवालिक नगर स्थित एक होटल में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की अनेक मात्र शक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन नारी शक्ति की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण रहा।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख महिलाओं में भागेश्वरी, रितू ठाकुर, बीना कोटनाला, दीपा पन्त, शुभी, सोनू, सीमा, शशि, किडोज स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता, कुकू, महागौरी बबीता योगाचार्य, अनीता बिष्ट, और चांदनी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर लोक गीतों, नृत्यों और खेलों में भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों ने हरियाली तीज जैसे पर्व को न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का पर्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *