Breaking
1 Aug 2026, Sat

Haridwar में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों की खैर लकड़ी से भरी DCM पकड़ी, चालक फरार

दिनांक 12/04/2026 हरिद्वार वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए काली नदी बैरियर पर लाखों रुपये की खैर लकड़ी से भरी एक DCM (UK08CB3164) को पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की के निर्देशों के क्रम में की गई।

सूत्रों के अनुसार, मुखबिर खास की सूचना पर वन विभाग की टीम ने काली नदी बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध DCM को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए गागालेडी की ओर भागने की कोशिश की।

वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और यूपी पुलिस के सहयोग से गागालेडी से आगे जाकर DCM को रोक लिया। हालांकि, चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर समीप के खेतों में फरार हो गया।

वन विभाग ने मौके से लाखों रुपये की अवैध खैर लकड़ी से लदी DCM को कब्जे में लेकर क्रेन की सहायता से रुड़की रेंज स्थित वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम:शैलेन्द्र सिंह नेगी (वन क्षेत्राधिकारी),सुभाष चंद (उप वन क्षेत्राधिकारी),पवन कुमार(व. द.),योगेश कुमार (वन बीट अधिकारी),सुबोध, प्रदीप, हरीश, अश्वनी, अजय आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *