Breaking
31 Jul 2026, Fri

DM के निर्देश पर RTO का छापा, 3 ई-रिक्शा डीलरशिप सील, 4 को नोटिस

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को जगजीतपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा डीलरशिपों पर बड़ा एक्शन लिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा और ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चले विशेष प्रवर्तन अभियान में 3 डीलरशिप को सील कर दिया गया। वहीं 4 अन्य डीलरशिप बंद मिलने पर उनके शटर पर नोटिस चस्पा कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की कई ई-रिक्शा डीलरशिपों का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठान बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट के ही वाहन बेच रहे थे। साथ ही अग्रिम कर जमा करने के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ये गंभीर अनियमितता है।

“क्या-क्या हुआ एक्शन”

1. 3 डीलरशिप सील: गंभीर अनियमितताएं मिलने पर मौके पर ही 3 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

2. 4 को नोटिस: निरीक्षण के समय 4 डीलरशिप बंद मिलीं। उनके शटर पर विभागीय नोटिस चस्पा कर स्वामियों को तय समय में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट और निर्धारित करों के भुगतान के वाहन व्यवसाय चलाना गैरकानूनी है। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा, ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती और संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित पूरी टीम मौजूद रही।परिवहन विभाग ने जिले के सभी ई-रिक्शा विक्रेताओं और वाहन डीलरों से अपील की है कि वे ट्रेड सर्टिफिकेट की शर्तों और कर भुगतान संबंधी नियमों का पूरा पालन करें। नियम तोड़ने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *