Breaking
17 Sep 2026, Thu

महाराणा प्रताप जयंती पर युवा मोर्चा ने किया आयोजन

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर युवा मोर्चा ने किया आयोजन

देहरादून,अंशुल बसनेत भगवा सनातन टाइम्स

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में रवि खरौला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ तरुल सिंह, रोहित भंडारी, शिविन नेगी, सूरज एवं आयुष मनवाल ने भी भाग लिया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *