Breaking
29 May 2026, Fri

सौर ऊर्जा से सजेगा बर्फ का मैदान, उत्तराखंड को मिला भविष्य का रिंक

सौर ऊर्जा से सजेगा बर्फ का मैदान, उत्तराखंड को मिला भविष्य का रिंक

देहरादून ,अंशुल बसनेत, दिनांक 5-5-2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। यह रिंक पिछले 12 वर्षों से बंद पड़ा था, लेकिन अब इसे अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से नवीनीकृत कर दोबारा खेल प्रेमियों के लिए खोला गया है। इस ऐतिहासिक पहल से उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं की मेज़बानी का अवसर मिलेगा और राज्य खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को एक मजबूत खेल अवसंरचना देने और उसे खेल हब के रूप में विकसित करने का है। उन्होंने कहा कि यह रिंक न केवल युवाओं के खेल कौशल को निखारने में सहायक होगा, बल्कि उन्हें बेहतर अवसर और मंच भी प्रदान करेगा।

इस अत्याधुनिक रिंक की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 1 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है, जिससे रिंक का संचालन ऊर्जा-संवेदनशील तरीके से संभव होगा और बिजली की खरीद पर निर्भरता नहीं रहेगी।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य और रायपुर विधायकउमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे। दोनों ने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और प्रदेश की खेल संस्कृति को सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *